{"_id":"6abd62dbedae1f0323024aaf","slug":"villagers-staged-a-protest-against-the-demolition-of-the-hut-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-166157-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: झोपड़ी गिराने के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: झोपड़ी गिराने के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Thu, 01 Oct 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
.कलेक्ट्रेट में धरना पर बैठीं महिलाएं व अन्य। स्रोत-सोशल मीडिया
सुल्तानपुर। आवासीय पट्टा नहीं दिए जाने के बावजूद झोपड़ी गिराने के विरोध में बृहस्पतिवार को सदर तहसील के मुड़ुई नेवादा की महिलाओं व ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में डीएम कार्यालय के सामने सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि गांव की भूमि पर वर्षों से रह रहे कई परिवार की झोपड़ियाें को बिना किसी पूर्व सूचना और नोटिस के जेसीबी से गिरा दिया गया। उन्हें आवासीय पट्टा भी नहीं दिया गया।
झोपड़ियां गिराने से प्रभावित लोगों के पास रहने का ठिकाना नहीं है। आरोप है कि कुछ लोगाें से आवासीय पट्टा दिलाने के नाम पर धनउगाही की गई, लेकिन आवासीय पट्टा नहीं दिया गया। ग्रामीणों ने एसडीएम सदर गरिमा सोनकिया को ज्ञापन देते हुए मामले की जांच कराने व प्रभावित परिवारों को आवासीय भूमि का पट्टा दिए जाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में माला देवी, गीता देवी, प्रभावती, राजपति, अजय कुमार, कमलेश सहित अन्य शामिल रहे।