{"_id":"674b5ee7e2f771765207d904","slug":"villagers-made-a-way-to-pass-through-the-railway-track-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-123124-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: ग्रामीणों ने बना दिया रेल ट्रैक से होकर जाने का रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: ग्रामीणों ने बना दिया रेल ट्रैक से होकर जाने का रास्ता
Sun, 01 Dec 2024 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 01 Dec 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
रेल ट्रैक के पास बना लिया रास्ता
लंभुआ (सुल्तानपुर)। सुल्तानपुर-जफराबाद रेलखंड पर नरहरपुर की बंद रेल क्रॉसिंग से ग्रामीण जान जोखिम में डालकर गुजर रहे हैं। शनिवार को ग्रामीणों ने बंद क्रॉसिंग को तोड़कर अवैध तरीके से रास्ता बना लिया, जबकि इसके ठीक बगल से ही रेलवे का अंडरपास बना है।
नरहरपुर रेलवे क्रॉसिंग से पहले नरहरपुर गांव को जाने का रास्ता है। पहले इस रास्ते पर ग्रामीणों की सुविधा के लिए रेलवे ने क्रॉसिंग बनाई थी। इस रास्ते से नरहरपुर, कुबेरशाहपट्टी व दशवतपुर गांव के लोग आते-जाते रहे। बाद में मानव रहित क्रॉसिंग बनाकर इसे बंद कर दिया गया। ग्रामीणों की मांग पर रेलवे ने अंडरपास बना दिया है। रेलवे अफसरों को उम्मीद थी कि ग्रामीण अब आवागमन के लिए इस अंडरपास का उपयोग करेंगे। इसके बावजूद ग्रामीणों ने बंद हो चुके मार्ग को तोड़ कर अवैध रास्ता बना लिया है।
शनिवार को दोपहर करीब एक बजे इस अवैध रास्ते से ग्रामीण ही नहीं, बल्कि महिलाएं भी जाती दिखीं। मवेशियों के झुंड भी लेकर महिलाओं ने रेलवे ट्रैक पर भेज दिए। आरपीएफ चौकी इंचार्ज महावीर प्रसाद ने बताया कि इसकी जानकारी नहीं है। रास्ते को बंद करा दिया जाएगा। इसके बाद भी लोग नहीं माने तो उन पर कार्रवाई होगी।