{"_id":"5fa824cb8ebc3e9ba32664cf","slug":"villagers-aware-of-banking-schemes-sultanpur-news-lko549295316","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों को बैंकिंग योजनाओं के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों को बैंकिंग योजनाओं के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मोतिगरपुर विकास खंड के काछा भिटौरा गांव में रविवार को बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की ओेर से कैंप लगाकर किसानों को योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही ऋण लेने वाले किसानों को एकमुश्त समाधान योजनाओं के बारे में भी बताया गया।
रविवार को मोतिगरपुर ब्लॉक के काछा भिटौरा गांव में बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की दियरा शाखा की ओर से कैंप लगाया गया। ऋण अधिकारी हिमांशु सिंह ने कहा कि जो लोग प्रतिकूल परिस्थितियों के नाते बैंक से लिया गया कर्ज काफी समय बीतने के बावजूद चुकता नहीं कर सके हैं।
वे बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की स्वाभिमान एकमुश्त समाधान योजना के तहत कर्ज अदायगी में छूट प्राप्त कर सकते हैं। शाखा प्रबंधक अजय द्विवेदी ने बताया कि एकमुश्त समाधान योजना के तहत 275 पुराने बकायेदारों को पात्रता संबंधी सूचना भेजी गई है। काछा भिटौरा के बाद अगले सप्ताह पहाड़पुर सराय भीखम, मलवा, कैथवारा, शाहपुर लपटा में शिविर लगेगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।