फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   village was burning till morning

सुबह तक सुलगता रहा गांव

Wed, 21 Dec 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला/सुल्तानपुर
अमर उजाला/सुल्तानपुर Updated Wed, 21 Dec 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
village was burning till morning
जलाया गया घर - फोटो : अमर उजाला
फोटो संख्या-29/30/31
विज्ञापन





दरिंदगी का शिकार युवती का शव गांव पहुंचने के बाद सोमवार देर शाम शुरू हुआ बवाल आधी रात तक चलता रहा। इस दौरान पुलिस प्रशासन बेबस नजर आया। उपद्रवियों ने आरोपी के अलावा चार अन्य मकानों को आग के हवाले कर दिया। आग इतनी भीषण थी कि फायर कर्मियों को उसे काबू करने में सुबह हो गई। आग में करीब 50 लाख से अधिक की संपत्ति राख हो गई। तनाव को देखते हुए दो सीओ के साथ चार थानों की पुलिस व पीएसी गांव में कैंप कर रही है।

पीपरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती से दरिंदगी के बाद जहर पिलाने से हुई उसकी मौत से उपजा आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार शाम युवती का शव गांव के नजदीक पहुंचते ही न सिर्फ आक्रोशित ग्रामीणों ने अमेठी-दुर्गापुर मार्ग जाम कर दिया, बल्कि जाम हटाने पहुंचानी पीपरपुर पुलिस पर पथराव भी किया था।
विज्ञापन


पुलिस पर पथराव के बाद आक्रोशित भीड़ ने बाजार स्थित आरोपी के रिश्ते के चाचा के किराने की दुकान व मकान में आग लगा दी थी। सूचना पर एएसपी टीएन त्रिपाठी कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड की मदद से आग के साथ हालात पर काबू पाने की कोशिश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायर ब्रिगेड कर्मियों ने जब तक आग को काबू किया, तब तक पूरा मकान व दुकान राख हो गई। इस बीच उपद्रवियों ने कुछ अन्य घरों में आग लगाने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें हल्का बल प्रयोग कर खदेड़ दिया। बाजार से खदेड़े गए उपद्रवी गांव पहुंचे और आरोपी सूरज पांडेय के पिता दुर्गा प्रसाद के साथ तीन अन्य मकानों को भी आग के हवाले कर दिया। पुलिस जब तक गांव पहुंची, उपद्रवी वहां से भाग चुके थे।

ग्रामीणों के मुताबिक पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में उपद्रवियों का यह तांडव आधी रात तक चलता रहा। उपद्रवियों के शांत होने के बाद पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में कई फायर स्टेशनों से आए वाहनों ने आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। आग पर काबू पाने में मंगलवार सुबह हो गई।

उपद्रवियों की लगाई गई आग में कई मवेशी भी झुलस गए हैं। घटना से उपजे तनाव को देखते हुए सीओ अमेठी जीडी मिश्र व सीओ गौरीगंज एलपी सिंह के अलावा पीपरपुर, बाजार शुकुल, फुरसतगंज व जामों थाने की पुलिस व बड़ी संख्या में पीएसी तथा क्यूआरटी जवान गांव व बाजार में कैंप कर रहे हैं।

व्यापारी की दुकान व मकान में हुई आगजनी के अलावा उपद्रवियों की दहशत का आलम यह रहा कि मंगलवार को नजदीकी बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। व्यापारियों ने दुकानें बंद रखकर आगजनी के आरोपियों पर केस दर्ज करने की मांग की।

घटना को लेकर मंगलवार को हुए उपद्रव से घबराए युवती के परिवारीजन भी मंगलवार सुबह उसे दफनाने को तैयार हो गए। परिवारीजनों के तैयार होने के बाद दोनों सीओ की मौजूदगी में सुबह नौ बजे ही शव को दफना दिया गया।


एसओ भरत उपाध्याय ने बताया कि घटना के मुख्य आरोपी सूरज पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो अन्य की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। एसओ ने बताया कि आरोपी का चालान न्यायालय भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed