{"_id":"6138ff218ebc3ef9761d30ca","slug":"village-sultanpur-news-lko594678168","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनियारी के बाद सांसद ने की सेमरी को ब्लॉक बनाने की पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनियारी के बाद सांसद ने की सेमरी को ब्लॉक बनाने की पहल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा सांसद मेनका गांधी ने मनियारी अलीगंज के बाद सेमरी बाजार को भी विकास खंड बनाने की पहल की है। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है जिसमें जनसंख्या व ग्राम पंचायतों का हवाला दिया है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका गांधी ने पहले जिले में अलीगंज के पास स्थित मनियारी में नया विकास खंड स्थापित करने की मांग मुख्यमंत्री से की थी। कुड़वार, धनपतगंज व दूबेपुर विकास खंड में स्थित ग्राम पंचायतों व जनसंख्या का हवाला देते हुए ब्लॉक बनाने के लिए उचित बताया था। अब सांसद ने जयसिंहपुर विकास खंड में स्थित सेमरी बाजार को भी ब्लॉक बनाने की पहल की है।
इसमें सांसद ने कूरेभार व जयसिंहपुर ब्लॉक में स्थित ग्राम पंचायतों का हवाला देते हुए ब्लॉक गठन के लिए पर्याप्त मानक बताया है। उन्होंने जयसिंहपुर के साथ अलीगंज के पास स्थित मनियारी को भी ब्लॉक बनाने का पत्र मुख्यमंत्री को लिखा है। सात सितंबर को सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार ने लखनऊ में अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एसके गोयल से मुुलाकात करके मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र दिया। सांसद ने पत्र में सेमरी को ब्लॉक बनाए जाने का वादा चुनाव में करने की भी बात कही है। कहा, दो ब्लॉक बनने से जनता को सहूलियत मिलेगी। मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि सांसद प्रतिनिधि के साथ पूर्व विधायक अर्जुन सिंह भी रहे।