{"_id":"a53aedba5121094ff9e9a2a960d5f1e6","slug":"victory-of-grand-alliance-in-bihar-celebrated-the-joy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में महागठबंधन की जीत पर मनाई खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में महागठबंधन की जीत पर मनाई खुशी
सुल्तानपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की हुई जीत पर रविवार को जदयू, कांग्रेस और राजद ने जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर जीत का जश्न मनाया। इन दलों से जुडे़ लोगों ने पटाखे दगाकर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
जदयू कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश उपाध्याय की अध्यक्षता में हुई पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बिहार की जीत पर खुशी जताई गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बिहार में महागठबंधन की जीत से लोकतंत्र और मजबूत हुआ है। बिहार की जनता ने महागठबंधन को स्पष्ट बहुमत देकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास के एजेंडे को समर्थन दिया है। इस मौके पर पार्टी के महासचिव रामनाथ मिश्र समेत कई लोग मौजूद रहे।
कांग्रेस के प्रदेश सचिव मकसूद आलम की अगुवाई में शहर से सटे अंगनाकोल में बिहार के चुनाव में महागठबंधन की जीत पर मिठाई बांटी गई। राछसं कार्यालय पर हुई बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष वरुण मिश्र व जिलाध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि बिहार को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ा रहे नीतीश कुमार को चुनने के लिए जनता बधाई की पात्र हैं।
विज्ञापन
यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजेश तिवारी समेत कई अन्य कांग्रेसियों ने बिहार के चुनाव परिणाम पर खुशी जताई है। राष्ट्रीय जनता दल के जिलाध्यक्ष कुलदीप कुमार सिंह गौतम की अगुवाई में पार्टी से जुडे़ लोगों ने पटाखे दागे और मिठाई बांटकर खुशी मनाई। इस मौके पर नगर अध्यक्ष अभय सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।