Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Vehicles still have safety guards

सड़क पर फर्राटा भर रहीं सेफ्टी गार्ड लगी गाड़ियां

Wed, 03 Feb 2021 11:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Vehicles still have safety guards
सुल्तानपुर। शासन से तय सीमा समाप्त होने के बाद भी सड़कों पर सेफ्टी गार्ड लगे वाहन फर्राटा भर रहे हैं। परिवहन महकमा शासन के आदेश को लेकर लापरवाह बना है। बुधवार को अमर उजाला की पड़ताल में वाहन चालकों में सेफ्टी गार्ड को लेकर बेफिक्री दिखी।
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए लोग अपने वाहनों के सामने और पीछे सेफ्टी गार्ड लगवा लेते थे। ये सेफ्टी गार्ड आमतौर पर स्टील या लोहे के होते हैं। इसे लगाने के पीछे मंशा थी कि गाड़ी किसी चीज से आगे छुए तो उसकी बॉडी को कोई नुकसान न हो। समय के साथ बदली टेक्नोलॉजी के चलते गाड़ियों में एयर बैग लगने लगे हैं।
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना के समय वाहन में लगा एयर बैग खुल जाता है और उसमें बैठे लोग सुरक्षित हो जाते हैं। यह एयर बैग सेंसर बेस्ड होता है। ऐसे में एयर बैग के खुलने के लिए बोनट से टक्कर जरूरी होती है। सामने सेफ्टी गार्ड से टकराने पर एयर बैग नहीं खुलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही सेफ्टी गार्ड दुर्घटनाओं की बड़ी वजह भी बन रहे हैं। आमतौर पर पैदल चलने वाले या आगे चलने वाले लोगों को रॉड छू जाता है जिससे वे घायल हो जाते हैं। वर्तमान समय में टेंपो व ई-रिक्शा तक में बेधड़क सेफ्टी गार्ड का प्रयोग हो रहा है। इसे देखते हुए सरकार ने पिछले दिनों परिवहन विभाग को 31 जनवरी 2021 तक वाहनों से सेफ्टी गार्ड हटवाने का आदेश दिया था।
सरकार के इस आदेश को लेकर परिवहन महकमा लापरवाह बना हुआ है। अभी भी सड़कों पर सेफ्टी गार्ड लगे वाहन फर्राटा भर रहे हैं। ऐसे वाहनों पर विभाग की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। ऐसी स्थिति में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वाहन खरीदने के बाद उसके मूल स्वरूप से छेड़छाड़ नहीं की जा सकती है। ऐसे में वाहन के आगे-पीछे सेफ्टी गार्ड लगवाना अवैधानिक है। शासन ने सेफ्टी गार्ड लगे वाहनों पर पांच हजार रुपये जुर्माना लगाने का प्रावधान किया है।

एआरटीओ प्रशासन/प्रवर्तन माला बाजपेयी ने बताया कि सरकार ने वाहनों से सेफ्टी गार्ड हटवाने का आदेश दिया है। शीघ्र ही अभियान चलाकर वाहनों से सेफ्टी गार्ड हटवाये जाएंगे। सेफ्टी गार्ड लगाकर चलने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed