{"_id":"67b77bd8ed7b3588270922b9","slug":"vehicles-kept-crawling-on-varanasi-highway-sultanpur-news-c-103-1-lu11010-127567-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: वाराणसी हाईवे पर रेंगते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: वाराणसी हाईवे पर रेंगते रहे वाहन
Fri, 21 Feb 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 21 Feb 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी हाईवे पर लगा जाम
भदैंया (सुल्तानपुर)। अयोध्या जाने से रोकने के लिए लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है। डायवर्जन की समुचित व्यवस्था न होने से बृहस्पतिवार सुबह सात बजे से देरशाम तक 12 किमी लंबा जाम लग रहा। श्रद्धालु सहित स्थानीय लोग जाम में फंसकर परेशान रहे।
पुलिस ने दोमुहा लिंक मार्ग को भी पूरी तरह बंद कर दिया है। जिससे स्थानीय लोगों को भी आने-जाने में समस्या उठानी पड़ रही है। बृहस्पतिवार को दिनभर वाहन जाम में रेंगते दिखाई दिए। कुछ श्रद्धालुओं ने वाहन को सड़क के किनारे या सार्वजनिक स्थान पर खड़ा कर दिया और रास्ता खुलने का इंतजार करते रहे।
अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर इन दिनों लगातार जाम की स्थिति बनी है। बृहस्पतिवार को यहां वाहनों का दबाव कम करने के लिए पुलिस ने नई तरकीब निकाली। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे तक पहुंचने वाले लिंक मार्गों को बेरीकेट कर रोक दिया, और सिर्फ हाईवे व बाईपास के रास्ते से इंट्री देनी शुरू की। लखनऊ-वाराणसी की तरफ से आने वाले वाहनों को दोमुहा लिंक मार्ग से जाने पर पाबंदी लगा दी गई। उन्हें लोहरामऊ बाईपास से अयोध्या जाने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
इसके चलते वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर दिनभर दोमुहा से पयागीपुर और अमहट तक लंबा जाम लगा रहा। देहात कोतवाल सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अयोध्या में भीड़ अधिक होने से वाहनों को नहीं भेजने के लिए कहा गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए अयोध्या के रास्तों पर डायवर्जन कर लोहरामऊ बाईपास से आगे के रास्तों से भेजा जा रहा है।