{"_id":"670c24c9e75c6889a9082004","slug":"vehicle-crushed-three-cattle-two-died-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-120716-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: वाहन ने तीन गोवंशों को रौंदा, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: वाहन ने तीन गोवंशों को रौंदा, दो की मौत
Mon, 14 Oct 2024 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 14 Oct 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
सेमरीबाजार (सुल्तानपुर)। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर गांव के पास शनिवार की सुबह अज्ञात वाहन ने तीन गोवंशों को रौंद दिया। दुर्घटना में दो गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के सेमरी चौकी अंतर्गत चांदपुर गांव के पास शनिवार की भोर में सड़क के किनारे तीन गोवंश बैठे थे। बताया जा रहा है कि अंबेडकरनगर से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने तीनों गोवंशों को रौंद दिया। हादसे में दो गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई।
चांदपुर प्रधान वीरेंद्र दुबे और ग्रामीणों ने मृतक गोवंशों के शवों को मार्ग से हटवाकर दफन करवाया। घायल गोवंश को पीढ़ी गोशाला पहुंचाया गया है। (संवाद)