{"_id":"5ef8bdd58ebc3e42ef42ec70","slug":"vehicle-collides-with-two-youths-one-dead-sultanpur-news-lko5281768157","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन ने दो युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन ने दो युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अंगनाकोल के पास शनिवार देर रात बाइक सवार दो युवकों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की सूचना के बाद पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के राघवपुर शुक्ल गांव निवासी लालजी शुक्ल कोतवाली नगर क्षेत्र के बढ़ैयावीर मोहल्ले में रहते हैं। शनिवार रात लालजी शुक्ल का बेटा प्रदीप शुक्ल (24) बढ़ैयावीर मोहल्ले के ही राधे उर्फ छोटू (22) के साथ अंगनाकोल के पास ट्रक के लिए तिरपाल लेकर जा रहा था।
दोनों गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अंगनाकोल के पास पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। हादसे में प्रदीप शुक्ल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राधे गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, जबकि घायल राधे को जिला अस्पताल पहुंचाया। प्रदीप की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।