{"_id":"57d4512f4f1c1bbc613180fc","slug":"vegetable-market-went-into-administration-rung","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी मंडी में चला प्रशासन का डंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी मंडी में चला प्रशासन का डंडा
सुल्तानपुर
Updated Sun, 11 Sep 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर जिला अस्पताल के पास अतिक्रमण हटवाते एसडीएम सीओ सिटी व नगर पालिका के कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोजाना जाम की समस्या से जूझ रहे शहर वासियों को निजात दिलाने के लिए शनिवार को जिला प्रशासन सख्ती पर उतर आया। प्रशासन, पुलिस और नगर पालिका की संयुक्त टीम दोपहर शहर की सब्जी मंडी पहुंच गई। अधिकारियों ने सब्जी मंडी में सड़क की पटरियों पर लगाई दुकानों के खिलाफ सख्ती कर उन्हें हटवा दिया।
सख्त हिदायत दी कि वे रुद्रनगर की तरफ चले जाएं। हाईवे की पटरियां पूरी तरह खाली रखें। अभियान के तहत कोतवाली से ओवरब्रिज के बीच अवैध रूप से दुकान संचालित कर रहेे 10 लोगों पर कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने दुकानों पर 6100 रुपये जुर्माना लगाया। अभियान से अतिक्रमण कारियों में हड़कंप मचा रहा।
शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए शनिवार को शहर में जिला प्रशासन, पुलिस व नगर पालिका की टीम ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। अभियान में कोतवाली नगर से ओवरब्रिज तक अतिक्रमण हटाया गया।
विज्ञापन
फुटपाथ व सड़क की पटरियों से कब्जे को हटवाया गया। जिला अस्पताल के सामने सड़क की पटरियों पर हुए अतिक्रमण को पालिका कर्मियों ने हटवाया। इसके बाद सब्जी मंडी की ओर अभियान दल में शामिल अधिकारियों की टीम पहुंची।
सब्जी मंडी में सड़क की दोनों पटरियों व बीचों-बीच ठेला लगाकर सामान बेेच रहे व्यापारियों को हटवाया गया। पालिका की ओर से 10 अतिक्रमण कारियों पर कार्रवाई की गई। इन व्यापारियों पर 6100 रुपये का जुर्माना ठोंका गया। कुछ व्यापारियों ने अभियान में शामिल अधिकारियों को देखते ही अपनी दुकानें समेट ली।
अभियान में उपजिलाधिकारी सदर सलिल कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर नवीना शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर केसरी आजाद समेत भारी संख्या में पुलिस मौजूद रही।
नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी मुशीर अहमद ने बताया कि सब्जी मंडी में फुटपाथ की पटरियों व सडक़ के बीचों-बीच दुकान लगाने से जाम की समस्या उत्पन्न हो रही थी। सब्जी मंडी में फुटपाथ पर व्यवसाय करने वाले व्यापारियों को रुद्रनगर की ओर ठेले लगाने की मौखिक अनुमति दी गई है। इससे जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिल जाएगी।