{"_id":"650203e2bd92d7f58b0e3844","slug":"varanasi-ahmedabad-express-will-arrive-tomorrow-rack-of-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-2694-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: कल आएगी वाराणसी-अहमदाबाद एक्स. की रैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: कल आएगी वाराणसी-अहमदाबाद एक्स. की रैक
Thu, 14 Sep 2023 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 14 Sep 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। वाराणसी में यार्ड की रीमाॅडलिंग के चलते वाराणसी-अहमदाबाद एक्सप्रेस की रैक शुक्रवार को सुल्तानपुर आएगी। रैक की मरम्मत के बाद शनिवार को यहां से वाराणसी की तीसरी प्रमुख ट्रेन का संचालन किया जाएगा। ट्रेन 14 अक्तूबर तक सुल्तानपुर से अहमदाबाद के बीच पांच फेरे लगाएगी।
यार्ड रीमाॅडलिंग की वजह से बेगमपुरा व काशी महाकाल एक्सप्रेस का शार्ट टर्मिनेशन पहले ही किया जा चुका है। दोनों ट्रेनें सुल्तानपुर से संचालित की जा रही हैं। शनिवार से यहां से वाराणसी की तीसरी प्रमुख ट्रेन वाराणसी-अहमदाबाद का संचालन किया जाएगा। शुक्रवार को वाराणसी-अहमदाबाद की रैक सुल्तानपुर आ जाएगी।
वाशिंग लाइन में रैक की साफ-सफाई व मेंटीनेंस का काम होगा। इसके बाद शनिवार को ट्रेन का संचालन सुल्तानपुर से किया जाएगा। ट्रेन का संचालन 16 सितंबर, 23, 30 सितंबर, सात अक्तूबर व 14 अक्तूबर को किया जाएगा।
विज्ञापन
अहमदाबाद से वाराणसी जाने वाली अहमदाबाद-वाराणसी डाउन एक्सप्रेस का ठहराव सुल्तानपुर में शुक्रवार के साथ ही 22 व 29 सितंबर के बाद पांच व 12 अक्तूबर को होगा। दोनों दिशाओं में तय दिनों में ट्रेन पांच-पांच फेरे लगाएगी।