फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Van overturned on highway, six injured

हाईवे पर पलटी वैन, छह घायल

Thu, 12 Dec 2019 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Van overturned on highway, six injured
अमेठी। लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर मिश्रौली गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह एक वैन डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में वैन सवार छह युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को सीएचसी पर पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने दो युवकों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

लखनऊ के मलिहाबाद निवासी मनीष तिवारी (32) पुत्र सर्वजीत तिवारी वैन से राजेश (34) पुत्र महावीर निवासी बख्शी खेड़ा, राजेश (35) पुत्र श्रीपाल, शिवपाल (32) पुत्र महावीर, प्रेमशंकर (36) निवासी सिमरामऊ और सुरेश (36) पुत्र रामलाल निवासी रजीखेड़ा उन्नाव के साथ आजमगढ़ गए थे। सभी बृहस्पतिवार सुबह छह बजे वैन से आजमगढ़ से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

वैन जगदीशपुर थाना क्षेत्र में मिश्रौली गांव के पास पहुंची थी कि अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में वैन सवार सभी छह लोग घायल हो गए। चीखपुकार पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने वैन में फंसे लोगों को बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी पर चिकित्सकों ने मनीष तिवारी और प्रेमशंकर की हालत नाजुक देख उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed