फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Valipur won the inaugural match by defeating Bahurawan.

Sultanpur News: बहुरावां को हरा वलीपुर ने जीता उद्घाटन मैच

Thu, 18 Jan 2024 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 18 Jan 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Valipur won the inaugural match by defeating Bahurawan.
विंदेश्वरीगंज (सुल्तानपुर)। रैना जगदीशपुर खेल मैदान में बुधवार को पंडित कालीदीन तिवारी स्मारक लेदर बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्रीय व दूर-दराज की टीमों ने प्रतिभाग किया। उद्घाटन मैच वलीपुर व बहुरावां टीम के बीच खेला गया। वलीपुर ने बहुरावां को हराकर शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन





क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन भाजपा मंडल अध्यक्ष अवधेश दुबे, बजरंग दल के जिला संयोजक गौरव पांडेय एवं लक्ष्मीनारायण पांडेय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन मैच प्रफुल्ल इलेवन वलीपुर और बहुरावां के बीच खेला गया।
विज्ञापन


वलीपुर टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 10 ओवरों में वलीपुर ने 96 रन बनाए। जवाब में उतरी बहुरावां की टीम 10 ओवबों में सात विकेट खोकर 71 रन ही बना पाई। इस तरह वलीपुर की टीम ने उद्घाटन मैच जीत लिया। इस मौके पर तनु मिश्र, राजेश तिवारी, दिलीप विश्वकर्मा, विपिन देहती, दीपू पांडेय व तिलक राम आदि मौजूद रहे। आयोजक विजय पांडेय ने खिलाड़ियों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed