फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   UP: Teenage Girl Murdered in Sultanpur; Body Dumped Near Pond—Duppatta Found Tightened Around Neck, Injury Mar

UP: सुल्तानपुर में हत्या कर तालाब के पास फेंकी किशोरी की लाश, गले में कसा मिला दुपट्टा व नाक पर चोट के निशान

Wed, 15 Apr 2026 07:16 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 15 Apr 2026 07:16 PM IST
सार

सुल्तानपुर में तालाब के पास एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। गले में दुपट्टा कसने और चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, पहचान के प्रयास जारी हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।

विज्ञापन
UP: Teenage Girl Murdered in Sultanpur; Body Dumped Near Pond—Duppatta Found Tightened Around Neck, Injury Mar
ग्रामीणों की लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

सुल्तानपुर में जयसिंहपुर के बहरी गांव में बिरसिंहपुर- हालापुर संपर्क मार्ग के किनारे स्थित एक तालाब के भीटे पर बुधवार सुबह एक युवती (22) का शव पड़ा मिला। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने शव देखने के बाद पुलिस को जानकारी दी।

विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक, मृतका के चेहरे पर सूखा खून लगा दिखाई दिया। नाक पर हल्के चोट के निशान मिले हैं। गले में एक काले कपड़े का फंदा मिला है। ग्रामीणों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। पुलिस के अनुसार युवती के शरीर पर काले रंग का सलवार सूट मिला है। घटनास्थल से करीब 20 मीटर की दूरी पर एक चप्पल मिली है। पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए ग्रामीणों से बातचीत की। इस दौरान फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा किए हैं। 
विज्ञापन


हालांकि मौत की वजह के बारे में अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर आरके चतुर्वेदी ने बताया कि मृतका के गले में दुपट्टा कसा हुआ मिला है। शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। उसकी फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल की गई है। गुमशुदगी के मामलों से भी मिलान किया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed