फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   UP: MP Sanjay Singh on Uniform Civil Code – BJP needs a ‘conflict’ every now and then.

यूपी : समान नागरिक संहिता पर सांसद संजय सिंह बोले- भाजपा को हर कुछ समय में ‘झगड़े’ की जरूरत

Wed, 16 Sep 2026 12:01 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 16 Sep 2026 12:01 PM IST
सार

आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि भाजपाइयों को मिर्गी के दौरे पड़ते हैं। जैसे दौरे कुछ-कुछ समय पर आते हैं, वैसे ही भाजपा को लगता है कि देश में कोई झगड़ा नहीं हो रहा है तो नया मुद्दा खड़ा कर दिया जाए।

विज्ञापन
UP: MP Sanjay Singh on Uniform Civil Code – BJP needs a ‘conflict’ every now and then.
आप सांसद संजय सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने मंगलवार रात अपने शहर स्थित आवास पर मीडिया से बातचीत में समान नागरिक संहिता को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपाइयों को मिर्गी के दौरे पड़ते हैं। जैसे दौरे कुछ-कुछ समय पर आते हैं, वैसे ही भाजपा को लगता है कि देश में कोई झगड़ा नहीं हो रहा है तो नया मुद्दा खड़ा कर दिया जाए।
विज्ञापन


संजय सिंह ने भाजपा को ‘भारतीय झगड़ा पार्टी’ बताते हुए आरोप लगाया कि वह देश को बर्बाद करना चाहती है। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता जैसे मुद्दों में जनता को उलझाने से उसकी तरक्की नहीं होगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अलग-अलग धर्मों में विवाह और धार्मिक परंपराएं अलग हैं। समान कानून लागू होने से इन मान्यताओं पर असर पड़ेगा। संविधान में अलग-अलग धर्मों की मान्यताओं और परंपराओं की स्वतंत्रता की गारंटी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद ने दो हजार रुपये से अधिक के लेनदेन पर शुल्क को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा और इसे जनता की जेब पर बोझ बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed