फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Girls are adamant on same-sex marriage, when their family objected, they reached the police station

यूपी: समलैंगिक विवाह की जिद अड़ी युवतियां, परिवार के मना करने पहुंची थाने, गांव में मचा हंगामा

Mon, 28 Apr 2025 06:47 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, सुल्तानपुर
अमर उजाला संवाद, सुल्तानपुर Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 28 Apr 2025 06:47 PM IST
सार

same-sex marriage: यूपी के सुल्तानपुर जिले में समलैगिंक विवाह कराने की जिद में दो युवतियां अड़ गईं। परिवार का विरोध करने पर वह दोनों थाने पहुंच गईं ।

विज्ञापन
UP: Girls are adamant on same-sex marriage, when their family objected, they reached the police station
सुल्तानपुर में समलैंगिक शादी का मामला। - फोटो : ani

विस्तार

यूपी के सुल्तानपुर जिले से एक चौंकाने वाली खबर आ रही है। दो युवतियाँ आपस में विवाह करने की जिद कर रही है। मामला लम्भुआ सर्किल के चांदा थाना का है। दोनों के परिवार वाले आपत्ति जता रहे हैं। थाने पर दोनों युवतियाँ और उनके परिवारीजनों के बीच पंचायत चल रही है।

विज्ञापन


यूपी के सुल्तानपुर जिले से एक चौंकाने वाली खबर आ रही है। दो युवतियाँ आपस में विवाह करने की जिद कर रही है। मामला लम्भुआ सर्किल के चांदा थाना का है। दोनों के परिवार वाले आपत्ति जता रहे हैं। थाने पर दोनों युवतियाँ और उनके परिवारीजनों के बीच पंचायत चल रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार तहसील के अलग-अलग गांव से सोमवार को चांदा थाने में पहुंची दो युवतियां आपस में शादी की जिद पर अड़ गईं। पुलिस उन्हें समझाने-बुझाने की कोशिश में लगी रही। दोपहर बाद उन्हें  उपजिलाधिकारी लंभुआ के यहां भेजा गया। वहां से भी बिना किसी निर्णय के उन्हें वापस कोतवाली लौटा दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक गांव की युवती की गुमशुदगी की सूचना पिछले दिनों परिजनों ने चांदा कोतवाली में दर्ज कराई थी। पुलिस ने उसकी तलाश की, तो करीब 20- 21 वर्ष की दो युवतियां पुलिस को सकुशल मिल गईं। अलग-अलग गांव की इन युवतियों को सोमवार को जब पुलिस लेकर चांदा थाने पहुंची, तो अजीबोगरीब बात सामने आई। 


युवतियों ने पुलिस को बताया कि वे दोनों एक-दूसरे से प्रेम करती हैं। दोनों युवतियां आपस में शादी की जिद पर अड़ गईं। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह उन्हें समझाने में लगे रहे। इसके बावजूद वे कुछ सुनने को तैयार नहीं थीं। दोपहर बाद पुलिस ने उन्हें उपजिलाधिकारी के यहां भेजा। वहां से भी युवतियों को वापस कोतवाली भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। यदि वे नहीं मानीं तो उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed