फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   UP board will ne forwarded form 15 centres

15 केंद्रों से अग्रसारित होंगे यूपी बोर्ड के व्यक्तिगत फॉर्म

Fri, 03 Sep 2021 09:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 09:53 PM IST
विज्ञापन
UP board will ne forwarded form 15 centres
सुल्तानपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा में व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के फॉर्म अग्रसारण के लिए 15 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। डीआईओएस ने केंद्रों की सूची जारी की है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 15 विद्यालयों को व्यक्तिगत फॉर्म का अग्रसारण केंद्र बनाया गया है। अग्रसारण केंद्रों के प्रधानाचार्य को अग्रसारण अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

अग्रसारण अधिकारी व्यक्तिगत परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों की ओर से जमा शुल्क को कोषागार में जमा करेंगे। हाईस्कूल स्तर के लिए 13 और इंटरमीडिएट स्तर के लिए 15 विद्यालयों को अग्रसारण केंद्र नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन विद्यालयों को अग्रसारण केंद्र बनाया गया है, उसमें 13 राजकीय माध्यमिक विद्यालय व दो सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक वीपी सिंह ने केंद्रों की सूची जारी की है।

इन केंद्रों से होगा अग्रसारण
व्यक्तिगत परीक्षा फॉर्म अग्रसारण के लिए राजकीय इंटर कॉलेज, केशकुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कादीपुर, नेशनल इंटर कॉलेज कादीपुर, सर्वोदय इंटर कॉलेज लंभुआ, राजकीय इंटर कॉलेज महराजगंज, राजकीय इंटर कॉलेज पिपरी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भदैंया, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज तेंदुआकाजी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज अमिलिया सिकरा, पंडित दीनपंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज बुआपुर, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केनौरा, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महमूदपुर जंगल, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमरेमऊ व राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जुडूपुर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed