फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   UP board examinations will be held at 81 centers in the district

जिले में 81 केंद्रों पर होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं

Sat, 30 Nov 2019 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
UP board examinations will be held at 81 centers in the district
अमेठी। हाईस्कूल/इंटरमीडिएट की यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 81 कॉलेजों को केंद्र बनाया जाएगा। पहले 84 कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाने की तैयारी थी। डीआईओएस की ओर से मिले प्रस्ताव पर विचार के बाद जिला कमेटी ने 81 केंद्र बनाने को सहमति देते हुए अनंतिम प्रस्ताव सचिव को भेजा है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित हाईस्कूल/इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है। पिछले 11 नवंबर को सचिव की ओर से जिले में 75 केंद्रों की अनंतिम सूची जारी कर प्रत्यावेदन मांगे गए थे। समयसीमा बीतने तक विभाग के पास 61 कॉलेजों की ओर से प्रत्यावेदन दिए गए।
विज्ञापन

प्रत्यावेदन लेने की तिथि समाप्त होने के बाद जिलास्तरीय कमेटी ने स्कूलों में मौजूद सुविधाओं की जांच के लिए सभी एसडीएम की अगुवाई में टीम गठित कर रिपोर्ट मांगी थी। जांच टीम की रिपोर्ट मिलने के बाद डीआईओएस ने 84 कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाने का प्रस्ताव कमेटी के समक्ष रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम अरुण कुमार की अध्यक्षता वाली कमेटी ने अमेठी तहसील के 28, मुसाफिरखाना के 25, तिलोई के 13 व गौरीगंज के 15 समेत कुल 81 स्कूलों को ही परीक्षा केंद्र बनाने पर सहमति दी। जिला कमेटी की सहमति मिलने के बाद परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेजी गई है। सचिव का अनुमोदन मिलने के बाद परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची ऑनलाइन जारी होगी।
सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी आशुतोष मिश्र ने जिला कमेटी की ओर से हाईस्कूल/इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के लिए 81 स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाने का प्रस्ताव भेजे जाने की पुष्टि की है। एएओ ने बताया कि सचिव की ओर से परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी होने के बाद केंद्रों की क्रॉस चेकिंग कराई जाएगी। चेकिंग के दौरान स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे, वॉयस रिकॉर्डर और ब्रॉडबैंड समेत मूलभूत सुविधाओं की कमी मिलने पर प्रधानाचार्यों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
माध्यमिक शिक्षा विभाग के आंकड़ों के अनुसार शैक्षिक सत्र 2019-20 की हाईस्कूल/इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में कुल 45,400 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें हाईस्कूल के 26,908 तथा इंटरमीडिएट के 18,492 छात्र-छात्राएं (संस्थागत व व्यक्तिगत) हैं।

शैक्षिक सत्र 2018-19 की हाईस्कूल/इंटरमीडिएट की यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 75 कॉलेजों को केंद्र बनाया गया था। इस परीक्षा के लिए हाईस्कूल के 26,394 व इंटरमीडिएट के 17,893 परीक्षार्थी मिलाकर कुल 44,287 (संस्थागत व व्यक्तिगत) का पंजीयन हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed