{"_id":"67a506f50c4a75bae6082954","slug":"up-board-exam-candidates-will-get-admit-cards-from-today-sultanpur-news-c-103-1-lu11010-126830-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा: आज से परीक्षार्थियों को मिलेंगे प्रवेशपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा: आज से परीक्षार्थियों को मिलेंगे प्रवेशपत्र
Fri, 07 Feb 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 07 Feb 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
प्रवेश पत्र संबंधी जानकारी करते शिक्षाधिकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। जिले के 127 केंद्रों पर होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। शुक्रवार से परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र बांटने की शुरुआत हो जाएगी। बोर्ड से मिले प्रवेश पत्रों और अन्य कागजातों को डीआईओएस कार्यालय से कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को दिया जा रहा है।
बोर्ड परीक्षा 24 फरवरी से शुरू हो रही है, जोकि 12 मार्च तक चलेगी। इस बार हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में कुल 79 हजार 666 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। हाईस्कूल में 39,785 तो इंटरमीडिएट में 39,881 छात्र-छात्राएं हैं। डीआईओएस ऑफिस में कंट्रोल रूम बना दिया गया है। जीआईसी के प्रधानाचार्य और प्रवक्ता की ड्यूटी लगाई गई है। हालांकि, अभी तक जितने लोगों की ड्यूटी लगाई गई है उसमें से मात्र चार से पांच लोग ही यहां पहुंचे हैं। परीक्षा प्रभारी जीतेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि प्रवेश पत्रों को प्राथमिकता के आधार पर विद्यालयों को वितरित किया जा रहा है। सभी प्रधानाचार्यों को आदेश जारी किया गया है कि अविलंब प्रवेश पत्र प्राप्त करते हुए उसे शुक्रवार को बच्चों को वितरित कर दिया जाए।
इनसेट..
प्रयोगिक परीक्षा की चल रही तैयारी
जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर ने बताया कि जिले में प्रयोगिक परीक्षा की तैयारी चल रही है। यह परीक्षा नौ से 16 फरवरी के बीच संपन्न होगी। मुख्य परीक्षा की तैयारी भी लगातार की जा रही है। नकल विहीन व सुचितापूर्ण परीक्षा कराना प्राथमिकता है।