फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   up baord

नहीं जारी हुई यूूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की सूची

Sat, 01 Jan 2022 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
up baord
सुल्तानपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों की सूची निर्धारित तिथि को जारी नहीं हो सकी है। शासन ने 22 दिसंबर तक बोर्ड की वेबसाइट पर सूची अपलोड करने का शेड्यूल जारी किया था। इसके मुताबिक 27 दिसंबर तक प्रधानाचार्यों से केंद्रों के संबंध में आपत्तियां ली जानी थीं।
विज्ञापन

जिले में 331 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इसमें 25 राजकीय माध्यमिक विद्यालय, 58 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय तथा 248 वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं। नवंबर में माध्यमिक शिक्षा परिषद सचिव ने बोर्ड परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत केंद्रों के निर्धारण के संबंध में मानक व समय सारिणी जारी की थी। जारी समय सारिणी के मुताबिक 15 दिसंबर तक विद्यालयों के भौतिक सत्यापन के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से कॉलेजों की सूची परिषद की वेबसाइट पर अपलोड की जानी थी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी की ओर से गठित समिति की ओर से अपडेट कराई गई विद्यालयों की आधारभूत सूचनाओं के आधार पर ऑनलाइन व्यवस्था से चयनित परीक्षा केंद्रों की सूची छात्र आवंटन सहित बोर्ड की वेबसाइट पर 22 दिसंबर तक अपलोड होनी थी लेकिन यह सूची तय तिथि पर अपलोड नहीं हुई है। यही नहीं अपलोड की गई सूची के संबंध में प्रधानाचार्यों से आपत्तियों से संबंधित प्रत्यावेदन लेने का समय भी 27 दिसंबर तय किया गया था। सूची जारी नहीं होने से केंद्र बनने की आस लगाए माध्यमिक विद्यालयों के संस्थाध्यक्षों में उहापोह की स्थिति है। लोग परिषद से लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय तक का चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed