फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Unopposed election fixed for 12 posts of director

Sultanpur News: निदेशक के 12 पदों के लिए निर्विरोध निर्वाचन तय

Sun, 18 Jun 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 18 Jun 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Unopposed election fixed for 12 posts of director
नामांकन करने वाले भाजपा समर्थित प्रत्याशी। -संवाद
सुल्तानपुर। अमेठी-सुल्तानपुर सहकारी बैंक प्रबंध समिति के निदेशक के लिए रविवार को आरोपों-प्रत्यारोपों के बीच 12 पदों पर नामांकन पत्र भरे गए। इस दौरान कुछ लोगों ने पर्चा न देने का आरोप लगाया। सुबह से शाम तक हुए नामांकन में दो पदों पर किसी ने पर्चा नहीं भरा। 12 पदों पर एक-एक नामांकन पत्र दाखिल होने से सभी का निर्विरोध निर्वाचन तकरीबन तय हो गया है। नामांकन पत्रों की जांच सोमवार को की जाएगी।
विज्ञापन



सहकारी बैंक प्रबंध समिति के निदेशक के 14 पदों के लिए रविवार सुबह 10 बजे से सहकारी बैंक में नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान सुबह करीब 11 बजे सहकारी बैंक परिसर का मुख्य गेट बंद रहा। दोस्तपुर से पहुंचे राम रेख ने पर्चा न मिलने का आरोप लगाया। उनकी बातें कुछ देर हवा में तैरती रहीं। हालांकि बाद में वह भाजपा समर्थित प्रत्याशी के साथ देखे गए। कुछ अन्य ने भी नामांकन पत्र न मिलने का आरोप लगाया।
विज्ञापन



सुबह से लेकर दोपहर तक कुल 14 पदों की तुलना में 12 पर एक-एक नामांकन पत्र दाखिल हुआ। भाजपा समर्थित सभापति प्रत्याशी योगेंद्र प्रताप सिंह के समर्थन में कई भाजपाई सहकारी बैंक पहुंचे। उनके साथ भाजपा समर्थित कई अन्य निदेशक प्रत्याशी रहे। सहकारी बैंक पहुंचकर सभी ने पर्चा भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन



नामांकन के बाद योगेंद्र प्रताप सिंह ने भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह समेत अन्य से मुलाकात की। भाजपाइयों ने माल्यार्पण करके उनका स्वागत किया। दो विशेष क्षेत्र एक और दो पर किसी ने पर्चा नहीं दाखिल किया। अन्य 12 निर्वाचन क्षेत्रों में एक-एक नामांकन पत्र दाखिल होने से निदेशक के 12 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तकरीबन तय हो गया है।


निर्वाचन अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि 12 पदों पर एक-एक पर्चा भरा गया है। दो विशेष क्षेत्र खाली रह गए हैं। नामांकन पत्रों की जांच सोमवार को करने के बाद वैध प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। लोगों की ओर से लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं। एक-एक नामांकन से 12 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तकरीबन तय है। 22 जून को इसकी घोषणा की जाएगी।




इन पदों पर भरे गए पर्चे
अमेठी-सुल्तानपुर सहकारी बैंक के निदेशक के 12 पदों के लिए अमेठी से कल्पना, कादीपुर से गीता, गौरीगंज से अभय सिंह, जयसिंहपुर से कृष्णनारायण तिवारी, दूबेपुर से अजय सिंह, दोस्तपुर से बासुदेव यादव, धनपतगंज से वेदप्रकाश तिवारी, मुसाफिरखाना से उमापति तिवारी और लंभुआ से शिवाकांत मिश्र ने नामांकन पत्र भरा है।



इसके साथ ही वृत्तिक क्षेत्र विधि से भाजपा समर्थित सभापति प्रत्याशी योगेंद्र प्रताप सिंह, वृत्तिक क्षेत्र बैंकिंग से राजमणि वर्मा व वृत्तिक क्षेत्र कृषि से राजदेव ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। दो विशेष क्षेत्रों से किसी ने पर्चा नहीं भरा है। सिर्फ एक-एक नामांकन होने से 12 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed