{"_id":"671fd3f947ecd331540039de","slug":"uninterrupted-power-supply-based-on-code-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-121554-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: कोड के आधार पर हो रही निर्बाध बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: कोड के आधार पर हो रही निर्बाध बिजली आपूर्ति
Mon, 28 Oct 2024 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 28 Oct 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दीपावली के त्योहार को लेकर सिस्टम कंट्रोल की ओर से निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए एक-एक दिन की बिजली आपूर्ति का कोड जारी किया जा रहा है। इसके आधार पर ही अधिकारी दीपावली के बाद तक निर्बाध बिजली आपूर्ति जारी रखने का दावा कर रहे हैं।
सिस्टम कंट्रोल की ओर से रविवार की रात 14 घंटे के लिए निर्बाध बिजली आपूर्ति का कोड जारी किया गया। यह कोड सोमवार की रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगा। इसके बाद मंगलवार के लिए सिस्टम कंट्राेल फिर नया कोड जारी करेगा। एक्सईएन पारेषण रवि कुमार यादव ने बताया कि दो दिनों से एक-एक दिन की आपूर्ति का कोड जारी हुआ है।अभी तक 15 नवंबर तक निर्बाध आपूर्ति का कोई आदेश नहीं मिला है। विद्युत वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता अखिलेश सिंह ने बताया कि वितरण निगम को इस संबंध में कोई आदेश नहीं मिला है। ट्रांसमिशन से जितनी आपूर्ति उप केंद्रवार मिलेगी, उतनी ही आपूर्ति की जाएगी। इस दौरान शटडाउन नहीं लिया जाएगा। (संवाद)