फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   underconstructed wall of panchayat bhawan collapsed

निर्माणाधीन पंचायत भवन के एक कमरे की दीवार ढही

Mon, 28 Jun 2021 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
underconstructed wall of panchayat bhawan collapsed
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के चौरे गांव में निर्माणाधीन पंचायत भवन के एक कमरे की दीवार रविवार को भर-भराकर ढह गई।
विज्ञापन

करीब 12 लाख रुपये की लागत से बनाए जा रहे पंचायत भवन की दीवार निर्माण के दौरान गिरने से गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों ने भी घटिया निर्माण का आरोप लगाया है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले ही भवन की छत स्तर तक दीवार और बारजा तैयार करा दिया गया था। अब छत की ढलाई कराई जानी थी। इसके लिए शटरिंग का सामान मंगाया गया था। रविवार की सुबह निर्माणाधीन भवन के एक कमरे की दीवार भरभरा कर ढह गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की गई है। पंचायत भवन का घटिया निर्माण कराया जा रहा है। इसकी वजह से एक कमरे की दीवार ढह गई। दीवार ढहने की सूचना पर पंचायत सेक्रेटरी बचाव में आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दीप नरायन सोनकर का कहना है कि बारजा सही नहीं होने की वजह से दीवार को ढहाया गया है। दीवार का दोबारा निर्माण कराया जाएगा। इस संबंध में बीडीओ इंद्रावती वर्मा ने बताया कि प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed