फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Under construction of the structure felled

निर्माणाधीन अंडर पास का ढांचा ढहा

Sat, 14 Jan 2017 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 14 Jan 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
Under construction of the structure felled
प्रतापपुर कमैचा गांव के पास निर्माणाधीन फोरलेन के अंडर पास का करीब 15 फीट ऊंचा ढांचा शनिवार सुबह अचानक ढह गया। ढांचा ढहने से उस पर काम कर रहे छह मजदूर गिरकर घायल हो गए। इससे कार्यस्थल पर अफरातफरी मच गई। मजदूरों को आनन-फानन में सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने एक मजदूर की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


चांदा थाना क्षेत्र के प्रतापुर कमैचा गांव के पास लखनऊ-वाराणसी फोरलेन के निर्माण के कार्य के तहत एक अंडरपास का निर्माण चल रहा है। यह कार्य गायत्री प्रोजेक्ट लिमिटेड कंपनी करवा रही है। अंडरपास के लिए करीब 15 फीट ऊंचे लोहे की सरिया से ढांचा तैयार किया गया था। शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान एनएचएआई के इंजीनियर ने ढांचे को मानक विहीन बताते हुए रिजेक्ट कर दिया था।
विज्ञापन


इंजीनियर ने संबंधित कंपनी को इसे फिर से बनवाने के निर्देश दिए थे। शनिवार को उसी ढांचे को खोला जा रहा था। ढांचे को खोलने में संजय (18), प्रशांत मंडल (25), रोहित (20), वापी (22) समेत छह मजदूर लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढांचा खोलते समय अचानक ढह गया, जिससे उस पर कार्य कर रहे सभी मजदूर ढांचे समेत नीचे गिर पड़े। मजदूरों को गंभीर चोटें आईं। ढांचा गिरने के बाद कार्य स्थल पर अफरातफरी मच गई। वहां काम कर रहे अन्य मजदूर भाग खड़े हुए।


घटना की जानकारी होने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने संजय की नाजुक हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed