{"_id":"6669f50e5b347f19b201dae5","slug":"uncontrolled-tractor-entered-the-market-four-injured-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-114594-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: मार्केट में घुसा बेकाबू ट्रैक्टर, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: मार्केट में घुसा बेकाबू ट्रैक्टर, चार घायल
Thu, 13 Jun 2024 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 13 Jun 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
फोटो - 6कुड़वार (सुल्तानपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र में सुल्तानपुर-हलियापुर मार्ग पर बुधवार देर शाम जुड़ैयापुर के पास स्थित एक मार्केट में अनियंत्रित ट्रैक्टर अचानक घुस गया। इससे मार्केट का पिलर क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान वहां मौजूद चाय दुकानदार रजत उपाध्याय (28) व ट्रैक्टर चालक सहित चार लोग घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजवाया। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मौके पर पहुंची कुड़वार थाने की पुलिस ट्रैक्टर को निकालने की कोशिश में लगी रही। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर जिला मुख्यालय से हलियापुर की तरफ जा रहा था। इस संंबंध में प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि दुर्घटना के बारे में उन्हें जानकारी नहीं मिली है।