फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Uncontrollable truck collides with tree, driver and laborer die

Sultanpur News: पेड़ से टकराया बेकाबू ट्रक, चालक और मजदूर की मौत

Sat, 29 Mar 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 29 Mar 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable truck collides with tree, driver and laborer die
गोसाईगंज में पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त ट्रक।
गोसाईंगंज (सुल्तानपुर)। लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर बांसगांव के पास शुक्रवार सुबह ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। हादसे में ट्रक के अगले हिस्से में आग लग गई और चालक और मजदूर की मौत हो गई।
विज्ञापन

ट्रक में आगे की सीट पर बैठे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के अहिमाने निवासी विश्वजीत मिश्रा (45) शुक्रवार सुबह ट्रक में सीमेंट लादकर सुल्तानपुर से कादीपुर की तरफ जा रहे थे। ट्रक में गांव के राम सजीवन (30), रामकुमार विश्वकर्मा (45) और गुड्डू (32) भी बैठे थे। लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर बांसगांव के पास ट्रक अनियंत्रित होकर आम के पेड़ से टकरा गया, जिससे उसमें आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस व अग्निशमन विभाग को सूचना दी। ट्रक चालक विश्वजीत मिश्रा का शव स्टेयरिंग और मजदूर गुड्डू का शव डैशबोर्ड से चिपक गया था। स्थानीय लोगों ने ट्रक का गेट तोड़कर दोनों के शव निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में जेसीबी से ट्रक की बॉडी खींची गई, जिसके बाद दोनों शवों को बाहर निकाला जा सका। ट्रक में फंसे राम सजीवन और रामकुमार को गंभीर अवस्था में एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर भेजा गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सीमेंट लदे ट्रक को साइड से भारी वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिसकी वजह से ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। गोसाईंगंज थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर में चल रहा है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
जल्दी लौटने का वादा कर घर से निकले थे
सुल्तानपुर। अहिमाने गांव निवासी विश्वजीत मिश्र लंबे समय से ट्रक चला रहे थे। ट्रक से लोडिंग अनलोडिंग कराने के लिए उन्होंने गांव के लोगों को काम पर रखा था। शुक्रवार को उनके साथ गांव के राम सजीवन, रामकुमार विश्वकर्मा और गुड्डू भी निकले थे। चारों लोग जल्दी लौटने का वादा करके घर से निकले थे, लेकिन कुछ घंटे बाद ही हादसे की खबर पहुंच गई। अनहोनी की आशंका में चारों परिवार सहम गए। विश्वजीत और गुड्डू की मौत का पता चला तो उनके घरवाले बिलख पड़े। मेडिकल काॅलेज में भर्ती रामकुमार और राम सजीवन के परिवारीजन के भी आंसू थम नहीं रहे थे।

मृतक गुड्डू के घर पर पत्नी रोशनी के अलावा तीन साल की बेटी वैष्णवी है। माता को बिलखते देख व कुछ समझ नहीं पा रही थी। घर के लोग रोशनी को समझाने का प्रयास कर रहे थे। मृतक चालक विश्वजीत के परिवार में पत्नी राजकुमारी के अलावा बड़ी बेटी प्रतिज्ञा, बेटा प्रतीक व सूर्यांश हैं। सूर्यांश अभी मात्र छह वर्ष का है। घर पर लोगों की भीड़ और मां, भाई बहन को रोता देख वह कुछ समझ नहीं पा रहा था। वह कभी रोता तो कभी अपनी मां और भाई बहन के आंसू पोंछने लगता। दोनों के घर पर ढांढस बंधाने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed