{"_id":"682b7c4c93ab6a4a1203df75","slug":"ultrasound-examination-started-in-the-new-building-of-the-medical-college-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-133262-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: मेडिकल कॉलेज के नए भवन में अल्ट्रासाउंड जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: मेडिकल कॉलेज के नए भवन में अल्ट्रासाउंड जांच शुरू
Tue, 20 May 2025 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 20 May 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज की नई बिल्डिंग की आधार मंजिल में अल्ट्रासाउंड के लिए फर्श पर बैठकर अपनी बारी का इ
सुल्तानपुर। मेडिकल कॉलेज की नई बिल्डिंग में सोमवार से अल्ट्रासाउंड जांच शुरू हो गई। यहां ग्राउंड फ्लोर पर बने अल्ट्रासाउंड विभाग में जांच शुरू होने से मरीजों व तीमारदारों को काफी सहूलियत होगी। हालांकि, पहले दिन जानकारी के अभाव में लोग नई-पुरानी बिल्डिंग की दौड़ लगाते दिखे। बैठने की पर्याप्त व्यवस्था न हाेने से मरीजों को फर्श पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।
अभी तक सीएमएस कार्यालय के सामने बनी पुरानी बिल्डिंग में अल्ट्रासाउंड जांच की जा रही थी। रेडियोलॉजिस्ट के तौर पर डॉ. आरपी सिंह की अस्थायी तैनाती है, जो हफ्ते में सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को ही अल्ट्रासाउंड जांच के लिए आते हैं। यहां जगह कम होने से मरीजों व तीमारदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। नया भवन बनने के बाद धीरे-धीरे स्वास्थ्य सेवाओं को वहां शिफ्ट किया जा रहा है।
इसके तहत सोमवार को अल्ट्रासाउंड सेवा को नए भवन में शिफ्ट कर दिया गया। अल्ट्रासाउंड जांच कराने आईं रामगंज की सुमित्रा कोरी ने बताया कि उन्हें नहीं पता था कि नई बिल्डिंग में जांच होने लगी है। काफी देर इंतजार के बाद पता चला कि स्थान बदल गया है। पांडेयपुर के राम सुमेर ने बताया कि काफी भटकने के बाद नए भवन के आधार मंजिल तक पहुंच पाया हूं। चौरे बाजार से आईं शिवदुलारी ने बताया कि यहां बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। अस्पताल प्रशासन को बैठने की व्यवस्था करनी चाहिए।
विज्ञापन
एक्सरे कक्ष का एक कंप्यूटर सेट खराब
पुराने भवन के एक्सरे कक्ष में दो कंप्यूटर सेट से काम होता है। सोमवार को एक कंप्यूटर सेट खराब होने से प्रिंटर भी बंद हो गया, जिसके चलते रिपोर्ट के लिए मरीजों व तीमारदारों को घंटों इंतजार करना पड़ा। प्रिंटर बंद होने से मोबाइल में फोटो खींचकर रिपोर्ट दी गई।
मुख्य द्वार पर चस्पा है सूचना
पहले दिन कुछ मरीजों को अल्ट्रासाउंड कक्ष के शिफ्ट होने की जानकारी नहीं रही होगी। हालांकि, पुराने अल्ट्रासाउंड कक्ष के मुख्य द्वार पर सूचना लिखी गई है। बैठने की व्यवस्था भी की जा रही है। धीरे-धीरे व्यवस्थाएं सामान्य हो जाएंगी और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सकेगी।
- डॉ. सलिल श्रीवास्तव, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज