फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   two witness presented in defamation case against smriti irani

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ दायर मानहानि केस में दर्ज हुई दो गवाही

Sat, 03 Apr 2021 10:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
two witness presented in defamation case against smriti irani
सुल्तानपुर। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह की ओर से दायर मानहानि केस में शनिवार को एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट में दो लोगों की गवाही दर्ज की गई। स्पेशल जज एमपी-एमएलए पीके जयंत ने गवाही पूरी होने के बाद केंद्रीय मंत्री की तलबी पर बहस करने के लिए 17 अप्रैल की तिथि नियत की है।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ जिले के रायचंदपुर गांव निवासी निशानेबाज वर्तिका सिंह ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ गत दिनों एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट में केस दायर किया था। उनका आरोप है कि पिछले दिनों अमेठी जिले के दौरे पर आई केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उनके खिलाफ गलत बयानबाजी करके मानहानि की थी।
विज्ञापन

मामले में शनिवार को स्पेशल जज एमपी-एमएलए पीके जयंत की कोर्ट में वर्तिका सिंह की ओर से प्रतापगढ़ निवासी अशोक सिंह और जिले के डीहढग्गूपुर निवासी बृजेश सिंह की गवाही उनके अधिवक्ता अरविंद सिंह राजा ने दर्ज कराई। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के अधिवक्ता ने बताया कि कोर्ट ने गवाही पूरी हो जाने के बाद तलबी पर बहस के लिए 17 अप्रैल की तिथि नियत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed