{"_id":"6ae780cb20464c4a0c0c4cd0","slug":"two-trucks-collide-on-purvanchal-expressway-drivers-injured-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-168512-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर टकराए दो ट्रक, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर टकराए दो ट्रक, चालक घायल
Sun, 01 Nov 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
दोस्तपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर स्थानीय टोल प्लाजा के निकट शनिवार रात करीब 11:30 बजे बिहार से कानपुर जा रहा ट्रक सड़क के किनारे खड़े दूसरे ट्रक में पीछे से टकरा गया। दुर्घटना में कानपुर के सरमन खेड़ा निवासी ट्रक चालक रवि तिवारी (35) घायल हो गए। यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी धनेश कुमार ने बताया कि ट्रक बिहार से कानपुर की ओर जा रहा था।
ट्रक चालक को अचानक नींद आने से दुर्घटना हो गई। चालक रवि तिवारी को दोस्तपुर सीएचसी पहुंचाया गया। वहां से उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को मुख्य मार्ग से हटवाकर यातायात बहाल कराया गया। दोस्तपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक नारदमुनि सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। (संवाद)