{"_id":"5d6d4c108ebc3e017834027d","slug":"two-trains-affected-half-an-hour-due-to-collision-of-bikes-sultanpur-news-lko4794903157","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों के टकराने से आधे घंटे प्रभावित रहीं दो ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों के टकराने से आधे घंटे प्रभावित रहीं दो ट्रेनें
विज्ञापन
अमेठी। बेगमपुरा डाउन सुपरफास्ट ट्रेन से सोमवार सुबह रूट पर कंजास के पास एक बाइक के टकराने से दो ट्रेनें आधे घंटे तक खड़ी रहीं। रूट से बाइक के हटाने के बाद दो ट्रेनों आगे के लिए रवाना हुईं। आरपीएफ ने बाइक मालिक के नाम प्राथमिकी दर्ज की है।
लखनऊ से वाराणसी की ओर जा रही बेगमपुरा डाउन सुपरफास्ट एक्सप्रेस सोमवार की सुबह लखनऊ-वाराणसी रूट पर अढ़नपुर के आगे कंजास के पास बाइक से टकरा गई।
अंडरपास पर पानी भरा होने के कारण बाइक सवार रेल ट्रैक से पार कर रहा था। इस बीच ट्रेन के पहुंचने पर वह भाग खड़ा हुआ लेकिन बाइक चकनाचूर हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रेन वहीं पर खड़ी हो गई।
कंट्रोल रूम की सूचना पर रेल कर्मी व आरपीएफ के सिपाही मौके पर पहुंच गए। रेल कर्मियों ने बाइक को ट्रैक से हटाया। करीब 34 मिनट बाद बेगमपुरा सुपरफास्ट आगे के लिए रवाना हो सकी।
विज्ञापन
मार्ग पर दुर्घटना से बेगमपुरा के पीछे आ रही आनंद विहार-गाजीपुर सुहेलदेव डाउन एक्सप्रेस भी अढ़नपुर के पास रोक दी गई। बेगमापुरा के आगे निकलने पर करीब 32 मिनट बाद सुहेलदेव एक्सप्रेस को भी रवाना किया गया।
आरपीएफ ने निहालगढ़ कोतवाली में मोटर साइकिल के नंबर के आधार पर मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यातायात निरीक्षक बीएस मीना ने बताया कि दुर्घटना से दो ट्रेनें आधे घंटे प्रभावित रहीं।