फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Two teachers fail in test

आशीर्वाद तक नहीं लिख पाईं शिक्षिकाएं, वेतन रोका

Fri, 26 Feb 2016 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Fri, 26 Feb 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों के शैक्षिक स्तर में कितनी गिरावट है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बीएसए के निरीक्षण में दो शिक्षिकाएं न तो आशीर्वाद शब्द लिख पाईं और न ही गणित के जोड़ को ही हल कर पाईं। बीएसए ने दोनों अध्यापिकाओं का वेतन रोकने का आदेश दिया है।

विज्ञापन



शुक्रवार को बोर्ड परीक्षा ड्यूटी में निरीक्षण को निकले जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेश यादव ने दूबेपुर विकासखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भाईं का निरीक्षण किया। विद्यालय में कार्यरत पांच में से सभी शिक्षक जबकि पंजीकृत कुल 184 में 128 बच्चे उपस्थित रहे। उपस्थिति कम रहने पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक को उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। बीएसए उस समय हतप्रभ रह गए जब उन्होंने शिक्षामित्र से सहायक अध्यापक बनी पुष्पा देवी एवं रन्नू देवी से आशीर्वाद शब्द लिखने को कहा।
विज्ञापन


किंतु दोनों अध्यापिकाएं न तो हिंदी का यह शब्द लिख पाईं और न ही गणित में जोड़ ही हल कर पाईं। उन्होंने दोनों शिक्षिकाओं का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने का निर्देश देते हुए कहा कि जब तक इनको हिंदी, गणित, अंग्रेजी पढ़ना न आ जाए तब तक वेतन बाधित रहेगा। दूबेपुर बीआरसी के सह समन्वयक गणित हेमंत यादव एवं सह समन्वयक भाषा बजरंग यादव से स्पष्टीकरण मांगते हुए कहा है कि इन शिक्षिकाओं को प्रशिक्षित क्यों नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed