फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two SUVs found moving at the same number

सुल्तानपुरः पुलिस ने कब्जे में लिए एक ही नंबर के दो वाहन, जांच शुरू

Tue, 04 Feb 2020 12:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क/अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, सुल्तानपुर Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Tue, 04 Feb 2020 12:07 PM IST
विज्ञापन
Two SUVs found moving at the same number
सुल्तानपुर के तिकोनिया पार्क के पास खड़ी थीं - फोटो : अमर उजाला
सुल्तानपुर के तिकोनिया पार्क के पास एक ही नंबर पर दो एसयूवी चलती हुई पाई गईं। ट्रैवलिंग एजेंसी के दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसपी ने भी मामले को गंभीरता से लिया है। कोतवाली नगर क्षेत्र के तिकोनिया पार्क के पास स्थित एक एजेंसी की दो एसयूवी पर यूपी 32 जीए 8787 नंबर अंकित था।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह स्थानीय लोगों की नजर दोनों वाहनों पर पड़ी तो वे दंग रह गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही यूपी 112 के साथ ही नगर कोतवाल केबी सिंह खुद मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ट्रैवलिंग एजेंसी के मालिक से पूछताछ की तो उसने बताया कि वाहनों पर नंबर त्रुटिवश अंकित हो गया है।
विज्ञापन


नगर कोतवाल ने बताया कि वाहनों पर अंकित नंबर जियाउल हक निवासी 1/32 वास्तु खंड गोमती नगर लखनऊ का है। एक ही नंबर पर दो वाहन चलाना अपराध की श्रेणी में आता है। संबंधित ट्रैवलिंग एजेंसी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। एसपी शिवहरी मीना ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed