फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Two substation four hours are stalled

दो उपकेंद्र चार घंटे ठप रहे

Fri, 31 Jul 2015 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Fri, 31 Jul 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 पयागीपुर स्थित पारेषण के 220 केवी उपकेंद्र में खराबी से शुक्रवार को वितरण के दो उपकेंद्र ठप हो गए। आपूर्ति समय में डाकखाना व ट्रांसपोर्ट नगर सब स्टेशन सुबह से बंद होने से शहर में बिजली को लेकर हायतौबा मच गई। अचानक बिजली आपूर्ति नहीं मिलने से दोनों सब स्टेशनों की करीब 75 हजार आबादी परेशान हो गई। चार घंटे बाद आपूर्ति शुरू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
कई दिनों से पयागीपुर स्थित 220 केवी उपकेंद्र में चल रही खराबी शुक्रवार को अचानक बढ़ गई। दिक्कत ज्यादा होने पर पारेषण ने सुबह करीब 10 बजे 220 उपकेंद्र को बंद कर दिया। आपूर्ति ऑवर में पारेषण के सप्लाई बंद करने से शहर का डाकखाना व टीपीनगर उपकेंद्र ठप हो गया।
विज्ञापन

अचानक दोनों सब स्टेशन से आपूर्ति बंद होते ही शहर में बिजली को लेकर हड़कंप मच गया। पारेषण के बिना पूर्व सूचना के मरम्मत कार्य शुरू करा देने से शहर की 75 हजार आबादी परेशान हो उठी। सुबह आपूर्ति नहीं मिलने से लोग परेशान हो गए। उपभोक्ताओं के नित्य कार्य बाधित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यालयों में दिक्कत शुरू हो गई। शिकायत कक्ष पर उपभोक्ताओं के फोन घनघनाने लगे। वितरण खंड के कर्मियों ने पारेषण की दिक्कत व जल्द आपूर्ति देने का भरोसा दिलाकर लोगों को शांत किया। इस दौरान 220 उपकेंद्र पर मरम्मत का कार्य चलता रहा।

करीब साढ़े तीन घंटे बाद डेढ़ बजे 220 केवी पारेषण उपकेंद्र चालू होने के बाद शहर का डाकखाना व ट्रांसपोर्टनगर उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी।
वितरण खंड के एसडीओ एके सिंह ने बताया कि पारेषण ने 220 केवी उपकेंद्र पर कार्य करवाने के लिए आपूर्ति बंद की थी। आपूर्ति समय में कटौती को देखते हुए उसकी भरपाई करने के लिए दोपहर बाद तीन बजे से होने वाली कटौती से दोनों उपकेंद्रों को मुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed