फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Two students drown in drain, one dead

Sultanpur News: नाले में डूबे दो छात्र, एक की मौत

Thu, 14 Sep 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 14 Sep 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Two students drown in drain, one dead
सुल्तानपुर। कोतवाली नगर क्षेत्र के चुनहा नाले में बृहस्पतिवार दोपहर कुछ छात्र नहाने के लिए पहुंचे। नाले की गहराई कम भांपते हुए दो छात्र उसमें कूद गए। दोनों डूबने लगे तो आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस के पहुंचने के बाद दोनों छात्राें को किसी तरह नाले से निकालकर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां एक छात्र को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



कोतवाली नगर क्षेत्र के अफलेपुर गांव निवासी मो. साबिर (16) एमजीएस इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र था। वह बृहस्पतिवार को अपने दोस्त जैद अब्बास (15) निवासी भुआपुर कोतवाली नगर के साथ चुनहा नाले में नहाने गया। जैद राजकीय इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र है।
विज्ञापन



बताया जा रहा है कि उन दोनों के साथ अन्य छात्र भी गोमती नदी के पास स्थित चुनहा नाले के मुहाने पर नहाने के लिए पहुंचे थे। नाले में नहाते समय अचानक मो. साबिर व जैद डूबने लगे। यह देखकर पास खड़े लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्रामीणों ने घटना की जानकारी कोतवाली नगर पुलिस को दी। कोतवाली नगर पुलिस के पहुुंचने के साथ ही जैद व मो. साबिर को नाले से बाहर निकाला गया। दोनों को बेहोशी की हालत में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने मो. साबिर को मृत घोषित कर दिया। डॉ. अबसार अहमद ने बताया कि साबिर ने पहले ही दम तोड़ दिया था। वहीं जैद का इलाज किया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed