{"_id":"5f47e7618ebc3e2ab15e15fa","slug":"two-police-man-suspended-sultanpur-news-lko537172990","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो उप निरीक्षक निलंबित, एक लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो उप निरीक्षक निलंबित, एक लाइन हाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। कार्यों में लापरवाही पर एसपी ने बृहस्पतिवार को दो उप निरीक्षकों को निलंबित करते हुए शंभूगंज चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया। एसपी की सख्ती से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा है।
जयसिंहपुर कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार पर आरोप है कि कोतवाली में जानलेवा हमले के मुकदमे में शिथिल पड़े रहे। यही नहीं अपराध व अपराधियों के विरुद्ध भी एसआई ने कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। इसके साथ ही अपने बीट के दुराचारी/सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध भी एसआई नरेंद्र कुमार ने निरोधात्मक कार्रवाई नहीं की। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नरेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया।
दोस्तपुर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों हुई आबकारी सिपाही की हत्या के मामले में सीओ कादीपुर सुरेंद्र कुमार की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद एसपी ने उप निरीक्षक कालिका प्रसाद को भी निलंबित कर दिया। एसआई कालिका प्रसाद पर आरोप है, उन्होंने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
दूसरी तरफ लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के शंभूगंज पुलिस चौकी इंचार्ज यादुवेंद्र सोनकर पर आरोप है कि वे विवेचनाओं का समुचित निस्तारण नहीं करते हैं। इसके साथ ही जनसुनवाई, आईजीआरएस तथा निदान एप के माध्यम से प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में एसआई यादुवेंद्र सोनकर रुचि नहीं लेते हैं। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए यादुवेंद्र सोनकर को लाइन हाजिर कर दिया।