फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Two people including a child died due to lightning

बिजली गिरने से बच्चे समेत दो लोगों की मौत

Sat, 19 Sep 2020 09:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
Two people including a child died due to lightning
सुल्तानपुर। बारिश के दौरान बिजली गिरने से बच्चे समेत सात लोग झुलस गए। घायलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने बच्चे समेत दो लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि पांच अन्य लोगों का उपचार चल रहा है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस के साथ ही राजस्व कर्मी घटना स्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। दोनों हादसे गोसाईगंज थाना क्षेत्र के मगनगंज और गड़ौली गांव में हुए।
विज्ञापन

गोसाईगंज थाना क्षेत्र के मगनगंज गांव में शनिवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे मगनगंज गांव में कई बच्चे कंचा खेल रहे थे। अचानक तेज बारिश के साथ बिजली गिर पड़ी। बिजली की चपेट में आने से साजिद (14) पुत्र महमूद, सुगन (16) पुत्र जेठू, अफसर अली (18) पुत्र अंसार और रज्जब अली (22) पुत्र सज्जर अली गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों को आनन-फानन में परिवारीजन लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने साजिद अली को मृत घोषित कर दिया। दूसरी हादसा इसी थाना क्षेत्र के गड़ौली गांव में हुआ। गड़ौली गांव में शनिवार की सुबह कुछ बच्चे गांव के तालाब में मछली पकड़ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक बरसात होने लगी। बरसात से बचने के लिए बच्चे भागकर थोड़ी दूर पर स्थित आम के पेड़ के नीचे पहुंच गए। इस बीच पेड़ के पास बिजली गिर पड़ी। बिजली की चपेट में रमजान (8) पुत्र हासिम, बब्बू (8) पुत्र तसव्वुर निवासी झुमरी का पुरवा (गड़ौली) और अबू लैस (7) पुत्र मैनुद्दीन निवासी खुटहन जिला जौनपुर आ गए।

तीनों बच्चों को ग्रामीण लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने रमजान को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष शिवाकांत त्रिपाठी और राजस्व टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस व लेखपाल ने घटना स्थल का निरीक्षण कर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। एसडीएम जयसिंहपुर विधेश कुमार ने बताया कि हादसे की जानकारी है। पीड़ित परिवारों को जल्द ही अनुमन्य सरकारी सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed