{"_id":"5867e5654f1c1b132ceede4e","slug":"two-people-died-due-to-cold","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड से दो की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड से दो की जान गई
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदैंया के बेलासदा गांव में ठंड की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई जबकि बरुई गांव में विवाहिता ने दम तोड़ दिया। दोनों परिवारों में कोहराम मचा है। इलाके में ठंड से दो लोगों के मरने की जानकारी राजस्व विभाग को नहीं है।
कोतवाली देहात थाने के बेलासदा गांव निवासी शैली (23) पुत्र सीताराम शुक्रवार शाम खेत से लौटा था। रात करीब आठ बजे ठंड लगने से उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिवारीजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदैंया ले गए, जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घर वाले उसे अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेंद्र कुमार ने बताया कि युवक की मौत ठंड से हुई है। उधर, कोतवाली देहात थाने के ही बरुई गांव शिवकुमारी (38) पत्नी सुशील मिश्र की तबियत शुक्रवार रात ठंड लगने से अचानक बिगड़ गई।
विज्ञापन
रात करीब दो बजे परिवारीजन शिव कुमारी को जिला अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। दोनों परिवारों में कोहराम मचा है। राजस्व विभाग को दोनों घटनाओं की जानकारी नहीं है। वहीं, उप जिलाधिकारी डॉ. रमेशचंद्र शुक्ल ने बताया कि ठंड से दो लोगों के मौत की सूचना नहीं है।