{"_id":"5edfbbde8ebc3e43230f80dc","slug":"two-new-corona-patient-sultanpur-news-lko525226198","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी समेत दो परदेसी मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी समेत दो परदेसी मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। जिले में किशोरी समेत दो परदेसी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दो और मरीजों के पॉजिटिव मिलने पर जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 102 हो गई है। इसमें 35 लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग मरीजों के संपर्क में आने वालों को चिह्नित कर सैंपलिंग में जुटा है।
जिले में परदेसियों के पहुंचने से संक्रमण का आंकड़ा धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। सात जून को जिले से भेजी गई 62 सैंपलों की रिपोर्ट में सोमवार को दो कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। डीएम सी. इंदुमती के निर्देश पर सीएमओ ने इसकी रिपोर्ट जारी की है।
सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि मुंबई से श्रमिक ट्रेन से एक जून को पहुंची गुप्तारगंज कस्बा निवासी एक 13 वर्षीय किशोरी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। दिल्ली से सुहेलदेव ट्रेन से पांच जून को पहुंचे ढेसरुआ (तकिया) निवासी एक युवक भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने दोनों मरीजों को कोविड केयर हॉस्पिटल में भर्ती करवाकर इलाज शुरू करवा दिया है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों को चिह्नित कर सैंपलिंग में जुटा है। दो नए मरीज मिलने से जिले में संक्रमित की संख्या बढ़कर 102 हो गई है। सीएमओ ने बताया कि अस्पताल में इलाज करवा रहे छह मरीज स्वस्थ भी हो गए हैं।
आधे से अधिक मरीज हुए स्वस्थ
कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ मरीजों के स्वास्थ्य में भी बड़ी तेजी से सुधार हो रहा है। अभी तक पॉजिटिव पाए गए आधे से अधिक कोरोना मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्टों के मुताबिक मंगलवार तक जिले में 102 संक्रमित मरीज पाए गए हैं। इसमें 66 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। एक मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 35 मरीजों का इलाज चल रहा है।