{"_id":"61d5d88f22125d53624b4143","slug":"two-month-old-son-slammed-to-death-sultanpur-news-lko612148386","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह के बेटे को पटक कर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो माह के बेटे को पटक कर मार डाला
विज्ञापन
जयसिंहपुर के अठैसी गांव में लगी शोक संवेदना जताने वालों की भीड़।
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अठैसी गांव में मंगलवार की रात दिल दहला देने वाला वाकया हुआ। घरेलू विवाद से नाराज सिरफिरे पिता ने अपने दो महीने के मासूम बेटे को पटक कर मार डला। बच्चे की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के अठैसी गांव निवासी रामजीत का अपनी पत्नी कांति से मंगलवार की रात करीब आठ बजे किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। इस बीच नाराज रामजीत ने अपने दो माह के पुत्र अयांश को गोद में उठा लिया। पत्नी कांति उसकी पकड़ से अयांश को छुड़ा पाती इससे पहले ही उसने उसे जमीन पर पटक दिया। गंभीर चोट लगने से अयांश की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे की मौत होते ही रामजीत घर से भाग गया।
इस बीच घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। बच्चे की मौत की सूचना रामजीत की पत्नी कांति ने अपने मायके वालों को दी। बुधवार की सुबह मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। अपर पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अठैसी गांव में मृत बच्चे की मां की तहरीर पर पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
मां-बेटी को लगा गहरा सदमा
अठैसी गांव निवासी रामजीत पेशे से मजदूर है। हादसे के बाद उसकी पत्नी व बेटी दोनों सदमे में हैं। कोई कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है। आस-पड़ोस के लोगों ने बताया कि रामजीत की पुत्री अंजलि छह वर्ष की है जबकि बेटा अयांश दो महीने का था। अंजलि दहशत में है। मां-बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है।