{"_id":"690e33020129fb9ce40a6f93","slug":"two-lakh-fish-put-in-gomti-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-144024-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: गोमती में डालीं दो लाख मछलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: गोमती में डालीं दो लाख मछलियां
Fri, 07 Nov 2025 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 07 Nov 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
मोतिगरपुर के दियरा घाट स्थित गोमती नदी में मत्स्य बीज डालते सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय और
सुल्तानपुर। निषाद समुदाय के लोगों को रोजगार देने के लिए प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत शुक्रवार को गोमती नदी के दियरा घाट पर दो लाख मछलियां छोड़ी गईं। सदर विधायक राजप्रसाद उपाध्याय व निषाद एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अमित निषाद ने मछलियों के छोड़ने की शुरुआत की। सदर विधायक ने कहा कि राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड की ओर से प्रायोजित रिवर रैंचिंग कार्यक्रम के तहत मछलियां छोड़ी गईं।
डॉ. अमित निषाद ने कहा कि सरकार की ओर से लागू की गई मत्स्य योजनाओं से निषाद समाज के युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं। मत्स्य विभाग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी रमाकांत पांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत रामसुंदर निषाद व उर्मिला निषाद को प्रमाणपत्र दिया गया।
इस मौके पर निषाद पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष झगरू निषाद, जिलाध्यक्ष राजेश निषाद, पूर्व प्रमुख राममूर्ति निषाद, भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय प्रजापति मौजूद रहे।