फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Two jail officials to face charges for death of inmate

Sultanpur News: जेल में बंदी की मौत में दो कर्मियों पर गिरेगी गाज

Wed, 08 Apr 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 08 Apr 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Two jail officials to face charges for death of inmate
सुल्तानपुर। जिला कारागार में बंद हत्या आरोपी बंदी नकछेद की सोमवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में कार्रवाई की तैयारी है। जेल अधीक्षक प्रांजिल अरविंद ने मामले में बैरक नंबर 12 के मुख्य प्रभारी व एक सहायक को लापरवाही के लिए जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने डीआईजी जेल अयोध्या को रिपोर्ट भेजकर दोनों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है।
विज्ञापन


जेल अधीक्षक के अनुसार धनपतगंज के चरथई निवासी नकछेद कोरी को गत 25 मार्च को सीजेएम नवनीत सिंह की अदालत से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया था। उस पर पत्नी कुसुम की हत्या का आरोप था। उसे जिला कारागार की बैरक संख्या 12 में रखा गया था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सोमवार रात उन्हें जेल कर्मियों ने सूचना दी कि नकछेद की मौत हो गई है। उसका शव बैरक के प्रसाधन गृह में प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटका है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों की ओर से निगरानी में लापरवाही बरती गई। इसी आधार पर बैरक के मुख्य प्रभारी व सहायक को जिम्मेदार मानते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल अधीक्षक ने बताया कि रिपोर्ट डीआईजी जेल अयोध्या को भेज दी गई है। उनके निर्देश के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के संबंध में अन्य पहलुओं की भी जांच स्थानीय स्तर पर की जा रही है, जिससे मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed