फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   two house collapse, one died

दो मकान और पशुशाला ढही, महिला की मौत

Wed, 12 Aug 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
two house collapse, one died
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। जिले में अलग-अलग स्थानों पर बारिश से दो मकान और एक पशुशाला ढह गई। एक मकान की दीवार के मलबे में दबकर रास्ते से गुजर रही बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। जबकि पशुशाला ढहने से उसमें बंधी एक भैंस मर गई। ग्रामीणों की सूचना के बाद तहसीलदार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट एसडीएम को सौंपी है।
विज्ञापन

जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के पिंडोरन गांव में बुधवार की सुबह करीब सात बजे गांव की ही श्यामा (65) खेत जा रही थी। तभी पड़ोसी के मकान की जर्जर दीवार श्यामा पर गिर पड़ी। दीवार के मलबे के नीचे श्यामा दब गईं। चीख-पुकार के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने मलबा हटाकर श्यामा को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

एसडीएम राम अवतार ने बताया कि तहसीलदार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर उन्हें रिपोर्ट सौंपी है। जल्द ही पीड़ित परिवार को अहेतुक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। दूसरी घटना भी इसी कोतवाली क्षेत्र के मसीरपुर गांव की है। गांव निवासी रईस अहमद का कच्चा मकान बुधवार की सुबह भरभराकर ढह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच घर में मौजूद लोग समय रहते बाहर निकल गए। मकान के मलबे में दबकर घर का सारा सामान नष्ट हो गया। तीसरी घटना गोसाईगंज थाना क्षेत्र के मूंगर गांव की है। गांव की रहने वाली कौशल्या पत्नी ह्रदयराम की पशुशाला बुधवार की सुबह ढह गई। पशुशाला में बंधी एक भैंस की मलबे में दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed