{"_id":"69e2796b23e2559bd90f6862","slug":"two-hour-traffic-jam-in-diyara-market-people-struggle-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-154358-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: दियरा बाजार में दो घंटे जाम, जूझे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: दियरा बाजार में दो घंटे जाम, जूझे लोग
Fri, 17 Apr 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 17 Apr 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
मोतिगरपुर। लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर स्थित दियरा बाजार शुक्रवार शाम पूरी तरह जाम की गिरफ्त में आ गया। साप्ताहिक बाजार के चलते शाम करीब पांच बजे से सात बजे तक यातायात व्यवस्था ध्वस्त रही और राहगीरों व वाहन चालकों को दो घंटे तक भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
जाम लगने से सड़क पर पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया। वाहन एक-दूसरे में फंसकर रेंगते रहे, जबकि कई लोग गर्मी और धूल के बीच घंटों जाम में फंसे रहे। दियरा बाजार से मोतिगरपुर जाने वाला मार्ग पहले से ही संकरा है, ऊपर से सड़क किनारे और चौराहे तक फैली दुकानों ने हालात और खराब कर दिए। मोतिगरपुर निवासी रणजीत वर्मा, संजय तिवारी, सुरेश कुमार व सत्येंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम जाम में फंसे रहे, 500 मीटर की दूरी करीब एक घंटे में पार की।
उन्होंने बताया कि हर सोमवार और शुक्रवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार के दौरान यही स्थिति बनती है। प्रशासन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाल सका है। जाम में डायल 112 पुलिस वाहन भी फंसा रहा, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने यातायात सुचारु कराने की कोई प्रभावी कोशिश नहीं की। इसको लेकर लोगों में नाराजगी देखी गई। सीओ जयसिंहपुर आरके चतुर्वेदी ने बताया कि साप्ताहिक बाजार के दिन अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी, सड़क के किनारे लगने वाली दुकानों पर कार्रवाई भी की जाएगी।