{"_id":"6a245d49ebe35855ed039537","slug":"two-feeders-were-disrupted-due-to-the-storm-at-night-affecting-10-thousand-people-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-157860-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: रात में आई आंधी से दो फीडर हुए ठप, 10 हजार आबादी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: रात में आई आंधी से दो फीडर हुए ठप, 10 हजार आबादी प्रभावित
Sat, 06 Jun 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 06 Jun 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
मोतिगरपुर / लंभुआ। मोतिगरपुर के कुछ क्षेत्रों शुक्रवार रात दस बजे आई आंधी व हल्की बारिश से कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए। मोतिगरपुर व पहाड़पुरसराय भीखम फीडर के चार बिजली के खंभे टूट गए। शनिवार शाम तक कई गांवों करीब 10 हजार आबादी की बिजली आपूर्ति ठप रही। लंभुआ में केबल बॉक्स जलने से दो मोहल्लों की बिजली आपूर्ति छह घंटे बाद शाम को शुरू हो सकी।
विद्युत उपकेंद्र दियरा के पहाड़पुर-सराय भीखम और मोतिगरपुर फीडर पर आंधी का असर रहा। मोतिगरपुर के खडसरा व पुरुषोत्तमपुर गांव में हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट आ गई। दोनों गांवों में खंभे गिरने से हाईटेंशन और लो वोल्टेज के तार जमीन पर गिर पडे। जेई विवेक कुमार ने बताया कि आंधी से कई स्थानों पर फॉल्ट और खंभों को नुकसान पहुंचा है। उमस व गर्मी में उपकेंद्र से फीडरों की आपूर्ति बंद कर दी गई। करीब तीन बजे बूधापुर की हाईटेंशन लाइन के केबल में ब्लाॅस्ट हो गया। शाम को इसकी आपूर्ति शुरू हो सकी।