फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Two farmers who reached the farm for irrigation were shot dead

Sultanpur News: सिंचाई करने खेत पहुंचे दो किसानों की गोली मारकर हत्या

Wed, 05 Jul 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 05 Jul 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Two farmers who reached the farm for irrigation were shot dead
- अखंडनगर थाने के मरूई कृष्णदासपुर में हुए दोहरे हत्याकांड से सनसनी
विज्ञापन

- मौके पर पहुंचे आईजी व एसपी, पुलिस फोर्स ने गांव में डाला डेरा
संवाद न्यूज एजेंसी
अखंडनगर (सुल्तानपुर)। आजमगढ़ जिले की सीमा से सटे अखंडनगर थाना क्षेत्र के मरूई कृष्णदासपुर डिहवा गांव में सोमवार रात अज्ञात हमलावरों ने सिंचाई करने गए दो किसानों की गोली मार कर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी है। सूचना के बीती देर रात ही एसपी सहित पुलिस के अन्य आला अफसरों ने घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। मंगलवार को डीआईजी भी मौके पर पहुंचे। दोहरे हत्याकांड के बाद पूरे गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। दोनों किसानों की हत्या किसने व क्यों की, इसे लेकर पुलिस छानबीन में जुटी है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू कर दी है।
मरुई गांव के किसान धर्मराज मौर्य (60) और दूसरे मजरे राजभर बस्ती के विजय कुमार राजभर (45) का खेत गांव में अगल-बगल है। बीते सोमवार की रात नौ बजे करीब दोनों किसान अपने खेतों की सिंचाई करने के लिए एक साथ घर से निकले थे। रात करीब 11 बजे गोलियों की आवाज गूंजी तो लोग भागकर खेत पर पहुंचे। वहां धर्मराज व विजय राजभर खून से लथपथ पड़े थे। ग्रामीणों के अनुसार दोनों सड़क किनारे खड़े थे। तभी कुछ अज्ञात लोग उनके पास पहुंचे। दोनों पक्षों में हुई बहसबाजी के बाद अज्ञात लोगों ने दोनों किसानों पर गोली चला दी। गोलियां धर्मराज के सिर व पीठ और विजय के सीने में लगी। खेत पर ग्रामीणों के पहुंचने से पहले ही हमलावर फरार हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों किसानों को सीएचसी अखंडनगर ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को आईजी प्रवीन कुमार भी एसपी सोमेन बर्मा के साथ घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे। आईजी ने मृतकों के परिजनों को भरोसा दिलाया कि अपराधी चाहे कोई भी हो जल्दी पकड़े जाएंगे। शुरुआती छानबीन के बाद पुलिस ने कुछ लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में भी लिया है। एसपी सोमेन वर्मा ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed