फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   two farmer injured due to current

स्टे रॉड में उतरा करंट, किसान समेत दो झुलसे

Sat, 01 Jul 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 01 Jul 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
two farmer injured due to current
खेत की जुताई करते समय विद्युत पोल के स्टे रॉड में करंट उतरने से किसान समेत दो लोग झुलस गए, जबकि एक जोड़ी बैलों की मौके पर मौत हो गई। किसान और मजदूर को गंभीर हालत में सीएचसी जगदीशपुर में भर्ती कराया गया है। घटना से ग्रामीणों में पावर कॉर्पोरेशन के खिलाफ गुस्सा है।
विज्ञापन

              
बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के लखनीपुर गांव निवासी राम सेवक मौर्य दूसरों के खेतों में मजदूरी पर जुताई का कार्य करता है। शनिवार सुबह राम सेवक अपने एक जोड़ी बैलों को लेकर किसान चंद्र बहादुर विश्वकर्मा के खेत में जुताई करने गया था। खेत में ही पोल पर ट्रांसफार्मर और स्टे रॉड लगा है।
विज्ञापन


जुताई के दौरान ही किसान चंद्र बहादुर विश्वकर्मा और राम सेवक विद्युत पोल के स्टे रॉड से छू गए, जिससे दोनों को करंट लग गया। करंट से किसान और मजदूर झुलस गए, जबकि हल में लगे दोनों बैलों की करंट से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर हालत में चंद्र बहादुर और राम सेवक को सीएचसी जगदीशपुर में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार खेत से ट्रांसफार्मर हटाने के लिए पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों को पत्र लिखा गया, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed