फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Two cattle smugglers arrested in an encounter; one shot in the leg.

Sultanpur News: मुठभेड़ में दो पशु तस्कर गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Mon, 12 Oct 2026 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 12 Oct 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Two cattle smugglers arrested in an encounter; one shot in the leg.
सुल्तानपुर। बंधुआकला के हसनगंज-बीबीपुर मोड़ के पास शनिवार देर रात पुलिस की दो पशु तस्करों से मुठभेड़ हो गई। दोनों ने असलहे से पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से बोरी, धारदार चापड़, दो असलहे और कारतूस मिले हैं।
विज्ञापन


गोली लगने से घायल तस्कर फिरोज (32) बंधुआकला के हसनपुर चटिया का रहने वाला है। दूसरा तस्कर दादूपुर का रहने वाला अमजद अली (27) है। फिरोज को पुलिस ने दूबेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक फिरोज के खिलाफ गोहत्या का एक मामला वर्ष 2016 में कुड़वार थाने में दर्ज है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दोनों गोहत्या की फिराक में निकले थे। इसी बीच उनका पुलिस से सामना हो गया। क्षेत्राधिकारी नगर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed