फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Two brothers died by drowning in the pond

Sultanpur News: तालाब में डूबकर दो सगे भाइयों की मौत

Mon, 07 Aug 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 07 Aug 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Two brothers died by drowning in the pond
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र दोस्तपुर के सिजिलपुर गांव में रविवार दोपहर तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से दोनों के शवों को तालाब से बाहर निकाला गया। हादसे से पूरे गांव में मातम का माहौल है।
विज्ञापन



सिजिलपुर गांव निवासी सदाराम निषाद के बेटे आदर्श (13) व आदित्य (08) रविवार दोपहर गांव के बाहर मनरेगा से खोदे गए तालाब में नहाने गए थे। उनके साथ गांव के कुछ और बच्चे भी गए थे। बताया जा रहा है कि नहाते समय अचानक आदर्श का छोेटा भाई आदित्य डूबने लगा। उसे बचाने के प्रयास में आदर्श भी डूब गया।
विज्ञापन



दोनों को डूबते देख पास में मौजूद अन्य बच्चे चिल्लाते हुए आदर्श के घर पहुंच गए। बच्चों ने परिजनों को पूरी घटना बताई। परिजन भागते हुए तालाब के पास पहुंच गए। घटना की जानकारी होने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ तालाब के पास जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्रामीणों की मदद से दोनों भाइयों को तालाब से बाहर निकाला गया। दोनों को क्षेत्र के मुड़िला बाजार में एक चिकित्सक के पास ले जाया गया। चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। आदर्श व आदित्य की मौत की खबर से गांव व परिवार में कोहराम मच गया।


बताया जा रहा है कि आदर्श कक्षा पांच व आदित्य कक्षा तीन का छात्र था। घटना के बाद पिता सदाराम निषाद व मां पूनम का रो-रो कर बुरा हाल है। सदाराम का तीसरा पुत्र आर्यन अभी दो वर्ष का है। ग्रामीणों के मुताबिक परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए दोनों को दफना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed