फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Two bikes collide in the underpass of Purvanchal Expressway, two youths injured

Sultanpur News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के अंडरपास में दो बाइक की भिड़ंत, दो युवक घायल

Sat, 08 Nov 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 08 Nov 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Two bikes collide in the underpass of Purvanchal Expressway, two youths injured
सेमरी बाजार। जयसिंहपुर के सराय नौरंग गांव के पास बने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के अंडरपास में शनिवार दोपहर दो बाइको की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दोनों बाइकों पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को विरसिंहपुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से एक युवक को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

दानिश (25) निवासी मुड़िला, फिरोजपुर खुर्द, दोस्तपुर शनिवार दोपहर 03.30 बजे घर से बाइक लेकर विरसिंहपुर जाने के लिए निकला था। हेलमेट नहीं पहना था। सराय नौरंग गांव के पास बने अंडरपास से गुजरते समय सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दानिश व दूसरी बाइक पर सवार विजय कुमार (28) निवासी मऊहारी, दोस्तपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। विजय ने भी हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

दानिश की नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया। उप निरीक्षक प्रेम नरायन राजपूत ने बताया कि क्षतिग्रस्त बाइक को पुलिस ने सुरक्षित स्थान पर रखवाया है। घायलों के परिजनों को दुर्घटना के बारे में बताया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed